गोड्डा, मार्च 1 -- ललमटिया प्रतिनिधि। शनिवार को ईसीएल की राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय कार्यालय एवं ओसीपी कार्यालय व ऊर्जानगर स्थित ईसीएल अस्पताल में ईसीएल के दस सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारीयो को समारोह पूर्वक सम्मान के साथ परियोजना के महाप्रबंधक उत्खनन राजमहल सतीश मुरारी व महाप्रबंधक परिचालन दिनेश शर्मा द्वारा भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक उत्खनन सतीश मुरारी ने सेवानिवृत अधिकारियों को माला पहनकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में एक दिन सभी को सेवानिवृत होना पड़ता है और यह क्षण दुखदाई होता है और कहा की विदाई के मौके पर सभी उनके कार्यों एवं व्यवहारों के प्रति भावुक हो जाते है। महाप्रबंधक ने सेवानिवृत अधिकारियों के सुखी तथा दीर्घायु जीवन की कामना भी की। सेवानिवृत अधिकार...