मेरठ, अप्रैल 17 -- छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक जीवन रक्षक तकनीक ईसीएमओ (एक्स्ट्रा कॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) का सफल उपयोग करते हुए एक गंभीर मरीज को नया जीवन प्रदान किया। मरीज को अत्यंत नाजुक स्थिति में अस्पताल लाया गया था। उसने अत्यधिक मात्रा में एल्युमिनियम फॉस्फाइड (सेल्फास) जैसे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके कारण उसकी हालत तेजी से बिगड़ रही थी। चिकित्सकों ने तत्काल ईसीएमओ सपोर्ट प्रदान किया। लगभग 96 घंटे की निरंतर निगरानी और उपचार के बाद मरीज को सुरक्षित रूप से ईसीएमओ से हटाया गया। मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज के लिए तैयार है। यह भी पढ़ें- अमाशय के क्षतिग्रस्त भाग का सफल ऑपरेशन उपचार हृदय रोग सेवाओं के निदेशक डॉ. जगदीश के मार्गदर्शन में हृदय शल्य चिकित्सा टीम द्वारा किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.