मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कांटी शाखा की मासिक बैठक रविवार को हुई। इसमें जिले में ईसीएचएस से संबद्ध नेत्र अस्पताल के नहीं होने पर चिंता जताई गई। कहा गया कि आंखों के इलाज के लिए पूर्व सैनिकों व आश्रितों को बाहर जाना पड़ता है। कांटी के कुशी ग्राम हरपुर होरिल में पूर्व नौसैनिक रमेश कुमार सिंह के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाखाध्यक्ष रवींद्र ठाकुर कहा कि शहर के नेत्र अस्पताल को ईसीएचएस के पैनल में शामिल करना जरूरी है। मौके पर नंदकिशोर ठाकुर, किसलय किशोर ठाकुर, प्रेम किशोर ठाकुर, लखन देव ठाकुर, उमेश ठाकुर, शिवकुमार सिंह, उमेश प्रसाद ठाकुर, परमानंद प्रसाद गुप्ता, रमेश कुमार सिंह, बिंदेश्वरी ठाकुर, विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार ठाकुर, इंद्र मोहन ठाकुर आदि थे।

हिंदी हि...