रांची, फरवरी 25 -- नामकुम, संवाददाता। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का ध्यान रखने वाली संस्था ईसीएचएस पॉलिक्लिनिक, रांची को उसके अच्छे प्रयास के लिए भारतीय सेना की मध्य कमान ने वर्ष 2025 का पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना पॉलिक्लिनिक श्रेणी ग और घ में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से अलंकृत किया है। सेना की मध्य कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद सेनगुप्ता ने मंगलवार को देहरादून के क्लेमेंट टाउन में आयोजित अलंकरण समारोह में ईसीएचएस रांची के ओआईसी कर्नल मनोज कुमार को ट्रॉफी प्रदान की। समारोह में रांची के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर रवि कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.