ईसीई विभाग में आईओटी विद ऑर्डिनो समर ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ
मथुरा, जून 18 -- बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग में सोफकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 60 घंटे के इन-कैंपस समर ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का विषय इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) विद ऑर्डिनो रखा गया है, जिसमें छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोफकॉन इंडिया के विशेषज्ञ ट्रेनर आमिर और राहुल गुप्ता छात्रों को आईओटी की बारीकियों तथा ऑर्डिनो कोडिंग का लाइव प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम में ईसीई विभाग के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर छात्रों और ट्रेनर्स से संवाद किया। उन्होंने कहा कि तकनीक और नवाचार के इस दौर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.