धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद। ईसीआरकेयू के पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी 73 वर्षीय रंजीत राय की बीती रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। निधन से ईसीआरकेयू परिवार में शोक की लहर है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें उनकी पत्नी, दो पुत्र व दो पुत्रियां शामिल हैं। ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डीके पांडेय, महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव, मो जियाउद्दीन, ओपी शर्मा, नेताजी सुभाष, एनके खवास, जितेंद्र साहू, राजू चौबे, एनसी राय, यूएस प्रसाद, शिव प्रसाद, बालाई चटर्जी ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...