चंदौली, जुलाई 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) मंडल शाखा संख्या एक का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शुक्रवार को हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष मंदीप कुमार और शाखा सचिव यूसी मौर्य को बनाया गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष वर्किंग कमेटी में चुनाव पर्यवेक्षक मिथलेश कुमार और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, सहायक महामंत्री बीबी पासवान और केंद्रीय संगठन मंत्री श्रीराम सिंह की देखरेख में चुनाव कराया गया। अध्यक्ष और सचिव के अलावा संयुक्त सचिव सैयद मो. जफर अली, कोषाध्यक्ष केडी यादव, कार्यकारी अध्यक्ष मुजम्मिल हक, चंद्रमा सिंह, उपाध्यक्ष डीके गुप्ता, उमाशंकर सिंह, सतीश कुमार, लालबाबू, आशुतोष चंद्र को बनाया गया है। इसके साथ ही सहायक सचिव जयप्रकाश सिंह, शैलेश चंद्रा, विज...