ईसीआरईयू ने पूरे जोन में मनाया काला दिवस, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग
रामगढ़, सितम्बर 1 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। एनपीएस/यूपीएस के विरोध और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाईज यूनियन (ईसीआरईयू) के बैनर तले मंगलवार को पूरे हाजीपुर जोन में काला दिवस मनाया गया। इस दौरान बरकाकाना सहित जोन के विभिन्न मंडलों एवं उत्पादन इकाइयों के 200 से अधिक कार्यस्थलों, स्टेशनों, स्टोर, यूनिटों और कार्यालयों में रेलकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से एनपीएस और यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई। रेलकर्मियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था जरूरी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: एनपीएस लागू किए जाने के विरोध में रेल यूनियन ने मनाया काला दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.