रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय ईस्टर कैंटाटा संगीत-नाटक का आयोजन रविवार को लोयला मैदान में हुआ। आयोजन संत मरिया महागिरजाघर द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और कैथोलिक विश्वासी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राउरकेला से आए कैंटाटा युवा सदस्यों ने संगीत-नाटक के माध्यम से ईसा मसीह की मृत्यु और उनके पुनरुत्थान की घटना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। साथ ही, विभिन्न देशों के गीतों सहित हिंदी, अंग्रेजी और नागपुरी में गीत-संगीत और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत फादर नीलम तिडू की प्रारंभिक प्रार्थना से हुई, जबकि स्वागत भाषण पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो ने दिया। उन्होंने जानकारी दी कि कैंटाटा का यह अंतरराष्ट्रीय नाट्य रूपांतरण है, जिसकी प्रस्तुति ओडिशा, मुंबई और आंध्र प्रदेश सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.