पटना, अप्रैल 15 -- हवाई अड्डा थाने की पुलिस ने लूट मामले में फरार आरोपित को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित सैफ, पिता वसी ईसापुर फुलवारीशरीफ का है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सैफ लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार की रात ईसापुर स्थित फेडरल मोड़ पेट्रोल लाइन के पास छापेमारी कर उसे दबोच गया है। आरोपित के खिलाफ हवाई अड्डा थाने के अलावा फुलवारीशरीफ थाने में भी मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, उसके बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- डेढ़ साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया यह भी पढ़ें- कटिहार: बरसों से फरार वारंटी सद्दाम गिरफ्तार, भेजे गए जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.