ईसानगर से हनुमानगढ़ी सेमरिया पहुंची पदयात्रा
लखीमपुरखीरी, जून 16 -- लखीमपुर। ज्येष्ठ महीने के बड़े मंगलवार को ईसानगर से हनुमान गढ़ी सेमरिया तक विशाल पदयात्रा निकली। इस दौरान करीब 10 किलोमीटर तक पूरा माहौल हनुमान भक्ति से सराबोर रहा। यात्रियों की सुविधा के लिए लोगों ने जगह जगह जलपान की भी व्यवस्था की। पदयात्रा में आसपास के गांवों के हजारों लोग शामिल हुए।मंगलवार को सुबह ईसानगर कस्बे में स्थापित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मन्दिर में पूजन के बाद पदयात्रियों ने कस्बे भर का फेरा लगाया। इसके बाद पदयात्रियों का जत्था हाइवे से होता हुआ अख्तियारपुर चौराहे से सेमरिया स्थित ऐतिहासिक और प्राचीन हनुमान गढ़ी पहुंचा। यात्रा शुरू होने के बाद से समापन तक पदयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती रही। पदयात्रियों ने एक मन्दिर की प्रतिकृति बनाकर उसमे पंचमुखी हनुमान प्रतिमा को विराजमान कराया। यात्रा के दौरान स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.