ईसानगर में अवैध खनन पर कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, रेपर मशीन सीज
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना ईसानगर क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक रेपर मशीन को सीज कर दिया। कार्रवाई खनन इंस्पेक्टर आशीष सिंह के नेतृत्व में देर रात की गई। खनन इंस्पेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि विभाग को लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं जिसको लेकर गस्त जारी थी। रविवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि ईसानगर थाना क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी का खनन किया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक रेपर मशीन को अवैध खनन में संलिप्त पाया। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर सीज करते हुए थाना ईसानगर में खड़ा करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज, रीपर चालक फरार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.