बिजनौर, अप्रैल 3 -- कादराबाद। इस्लामनगर ग्राम पंचायत के गांव भिक्कावाला स्थित सेंट मेरिस चर्च में गुड फ्राइडे का पर्व शुक्रवार को परम्परागत ढंग से मनाया गया। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर धर्मगुरुओं की अगुआई में ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रूस का रास्ता नाम से शांति मार्च निकाला जो कादराबाद से शुरू होकर ग्रामीण इलाकों से होते हुए भिक्कावाला स्थित चर्च परिसर पंहुच कर सम्पन्न हुआ। शांति मार्च के दौरान श्रद्धालु हाथों में क्रूस लिए हुए थे तथा अनेक मनमोहक झांकियां मार्च में शामिल थीं। चर्च पंहुचने पर श्रृद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा-प्रार्थना करके ईश्वर से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। चर्च परिसर में समारोह आयोजित कर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। धर्मगुरुओं ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने अपने जीवनकाल में अनेक यातनाएं सही। उन्होंने सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.