आगरा, मार्च 29 -- ईसाई समाज की ओर से रविवार को पाम संडे मनाया गया। शहर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं, आराधना कार्यक्रम और जुलूस निकाले गए। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रभु यीशु के यरूशलेम प्रवेश की स्मृति में भजन और प्रार्थनाएं कीं। निष्कलंक माता महागिरजाघर में आयोजित प्रार्थना सभा में महाधर्माध्यक्ष आर्चबिशप डॉ. राफी मंजलि ने खजूर इतवार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन विनम्रता, प्रेम और समर्पण का संदेश देता है। प्रभु यीशु ने सादगी और प्रेम के साथ लोगों के बीच प्रवेश किया। हमें भी अहंकार त्यागकर सेवा और प्रेम का मार्ग अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में फादर राजन दास, फादर मिरांडा और फादर शाजी की गायक मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। इससे चर्च परिसर भक्तिमय हो गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.