ईसरी हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन, अब सड़क पर नहीं लगेगा हाट-बाजार
गिरडीह, मई 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि। ईसरी सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद बगोदर प्रशासन लोगों की जान की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हो गया है। रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान के बाद सोमवार को प्रखंड सभागार में एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता और एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सीधा संवाद किया। बैठक में बगोदर बाजार पुरानी जीटी रोड, औंरा और अटका में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने पर गंभीर चर्चा हुई। एसडीएम ने दो टूक कहा कि सड़क पर हाट-बाजार लगाने की समस्या दिनों-दिन विकराल हो रही है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का जीवन सुरक्षित करना प्रशासन का पहला दायित्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.