मैनपुरी, अप्रैल 7 -- ईसन नदी का पानी बेहद जहरीला हो गया है। नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही नदी के पानी को जहरीला बना रही है। मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फिरोजाबाद की टीम ईसन नदी के पानी की जांच करने पहुंची। इस टीम ने नदी के पानी के अलावा शहर के नाले और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी के नमूने भी लिए। इन नमूनों के पानी की जांच होगी। एक माह पहले लिए गए नमूनों की रिपोर्ट में नदी का पानी अत्यधिक जहरीला पाया गया है। मंगलवार को फिरोजाबाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आए जूनियर लैब असिस्टेंट हरिओम और उनकी टीम ने देवी बाईपास रोड ईसन नदी पुल के निकट से तथा दीवानी रोड स्थित पुल के निकट से गुजर रही ईसन नदी के पानी के नमूने लिए। देवीरोड बाईपास पर नदी का स्तर ऊंचा है तथा दीवानी रोड पुल के निकट नदी का स्तर नीचा है। ऊपर और नीचे स्तर के पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.