अररिया, अप्रैल 12 -- अररिया, निज संवाददाता शहर के शिवपुरी स्थित हरे कृष्ण केंद्र द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन रविवार को जगन्नाथ भवन, कृष्णापुरी, एपीएस रोड, वार्ड संख्या 09 के समीप ग्राउंड में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों श्रद्धालु श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनने पहुंचे। यहां वृंदावन धाम से पधारे ध्रुवनारायण प्रभु जी की मधुर मुख वाणी ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और शिद्दत के साथ प्रभु जी के दिव्य वचनों को सुना और उन्हें अपने जीवन में अमल करने का संकल्प लिया। कथा के दौरान आध्यात्मिक नाम से प्रसिद्ध सर्वात्मा मुरारी दास उर्फ सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि वे 2010 से हरे कृष्ण केंद्र से जुड़े हुए हैं और 2013 में दीक्षा ली थी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह ज्ञान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.