पूर्णिया, जुलाई 12 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित किला के समीप सत्संग आश्रम में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम में महर्षि के शिष्य संत गणेश बाबा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर सर्वव्यापी हैं और उन्हें केवल मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर या किसी विशेष पूजा स्थल तक सीमित नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमात्मा प्रत्येक जीव, प्रत्येक प्राणी और सृष्टि के कण-कण में विद्यमान हैं। अपने प्रवचन में संत गणेश बाबा ने कहा कि पूजा, जप, तप और साधना का मूल उद्देश्य ईश्वर की अनुभूति और आत्मिक शांति प्राप्त करना है। यदि मनुष्य यह सोचता है कि भगवान केवल किसी एक स्थान विशेष में ही निवास करते हैं, तो यह उसकी सीमित और संकीर्ण सोच का परिचायक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बाहरी आडंबरों और दिखावे से ऊपर उठकर अपने अंतर्मन में ईश्वर को खोजने ...