बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। आर्यसमाज नई बाजार बस्ती की ओर साप्ताहिक सत्संग का आयोजन वैदिक यज्ञ के साथ किया। यज्ञ के आचार्य रूपेन्द्र आर्य के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने यज्ञ में आहुति दी। आचार्य रूपेंद्र आर्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश ने भगवान और ईश्वर विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि वेदों में ईश्वर को निराकार, सृष्टिकर्ता सर्वव्यापक, सर्वशक्तिमान और न्यायकारी बताया गया है। ईश्वर किसी विशेष रूप, स्थान या व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समस्त सृष्टि का कर्ता, धर्ता और संहारकर्ता है। 'भगवान' शब्द का प्रयोग ईश्वर के गुणों के आधार पर किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.