प्रयागराज, जुलाई 15 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने सत्र 2026-27 में परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह के अनुसार, परास्नातक के सभी प्रवेश वेबसाइट www.isdc.ac.in के जरिए ऑनलाइन माध्यम से होंगे। महाविद्यालय की ओर से बुधवार को अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ जारी की गई। साथ ही तथा प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित सभी एसटी अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। अर्थशास्त्र 100, प्राचीन इतिहास 140, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास 140, हिन्दी 135, राजनीतिशास्त्र 175, समाजशास्त्र 130, अंग्रेजी 140 एवं एमकॉम में 140 एवं अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- BA : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जारी किया नया मेरिट फॉर्मूला, जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट बगैर भी बीए में दाखिलाकाउंसलिं...