ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में इग्नू के स्टडी सेंटर का उद्घाटन
प्रयागराज, अगस्त 12 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के स्टडी सेंटर का उद्घाटन और फेकल्टी ओरिएंटेशन प्रोग्राम बुधवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इग्नू के वाराणसी रीजन के रीजनल डायरेक्टर डॉ. उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इग्नू ने पाठ्यचर्या को हर पांच वर्ष में अपडेट करने का मैंडेट विश्वविद्यालय ने स्वीकार किया है, ताकि विद्यार्थियों को अद्यतन पाठ्य सामग्री उपलब्ध हो सके। कोई भी विद्यार्थी अगर किसी रेगुलर डिग्री पाठ्यक्रम में पंजीकृत है तो साथ में वह इग्नू के किसी भी डिप्लोमा या सर्टिफिकेट प्रोग्राम में पंजीकरण करा सकता है, जो यूजीसी से मान्यता प्राप्त है। अतः विद्यार्थियों के पास अब कौशलयुक्त पाठ्यक्रम को पूर्ण करने का सुनहरा अवसर है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.