ईश्वर भजन व समाज सेवा से मिलती मोक्ष
उन्नाव, मई 27 -- बीघापुर। तहसील क्षेत्र के अमरपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कानपुर आए कथा व्यास वेदांती ने अजामिल आख्यान व गजेन्द्र मोक्ष और यदुवंश की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा दौरान वेदांती ने कहा कि निर्मल मन से ईश्वर का भजन करने और समाज सेवा करने वाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने गजेन्द्र मोक्ष प्रसंग सुनाते हुए बताया कि अभिमान में चूर गजेंद्र ने जब अपने बल का अहंकार छोड़ भगवान को पुकारा, तब भगवान ने ग्राह का वध कर उसकी रक्षा की। उन्होंने कहा कि इसलिए मनुष्य को सदैव अच्छी संगति अपनानी चाहिए और अभिमान का त्याग कर समाज हित में कार्य करना चाहिए। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में ध्रुव चरित्र का वर्णन कथा में रविशंकर, वेद, राकेश, कृष्णा, दिलीप, सार्थक, प्रखर, विजय शंकर, अम्बेश्वर, कनक व शिव चरण सहित बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.