खगडि़या, अप्रैल 9 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि ईश्वर भक्ति के वास्तविक स्वरूप से मानव कल्याण संभव, यह बाते बुधवार क़ो इंटर स्कूल, बैसा के मैदान में आयोजित संत मत सत्संग के 44वां वार्षिक अधिवेशन के दौरान अपने प्रवचन में स्वामी चतुरानंदजी महाराज ने कही। मौक़े पर उन्होंने कहा कि आज समाज भौतिकता की आग में जल रहा है। स्वार्थ, भ्रष्टाचार, हिंसा, घृणा आदि की ज्वाला में मानव जीवन अशांत है। ईश्वर भक्ति के वास्तविक स्वरूप से मानव कल्याण संभव हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रखंड के इंटर स्कूल बैसा के मैदान में 8 अप्रैल से दो दिवसीय संतमत सत्संग का 44वां वार्षिक अधिवेशन भव्य रूप से शुरू हो गया है। यह आयोजन संतमत सत्संग स्थल के रूप में प्रसिद्ध इंटर स्कूल, बैसा मैदान में किया जा रहा है। जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस पावन अवसर पर संत सतगुरु महर्षि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.