ईश्वर प्रणिधान से ही संभव है मानव जीवन का वास्तविक कल्याण
किशनगंज, सितम्बर 6 -- ठाकुरगंज। आनंद मार्ग जागृति स्कूल में शनिवार को आनंदमार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में आयोजित साधना शिविर के दूसरे दिन साधकों को साधना के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों और विधियों से अवगत कराया गया। शिविर के दूसरे सत्र में 'आनंदमार्ग साधना विधि' पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित साधकों ने ध्यान और साधना के व्यावहारिक नियमों को समझा। मानव जीवन का मूल आधार आध्यात्मिक साधना
साधना विधि पर चर्चा सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आनंदमार्ग के परम आराध्य गुरुदेव श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने मानव जीवन को केवल भौतिक उपभोग का साधन न मानकर आध्यात्मिक साधना का आधार माना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनुष्य के इस दुर्लभ जीवन की सार्थकता तभी है, जब वह अपने संपूर्ण अस्तित्व को परमपुरुष के चरणों में समर्पित कर दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.