चक्रधरपुर, मार्च 29 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक अहम कार्य संपन्न हुआ। मनोहरपुर प्रखंड स्थित ईश्वर पाठक प्लस-2 उच्च विद्यालय में छह नए कमरों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। डीएमएफटी फंड से बनने वाले उक्त भवन शिलान्यास स्थानीय विधायक जगत माझी ने पूजा-अर्चना एवं शिलापट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि नए कमरों के बन जाने से प्लस-2 स्तर के छात्रों को काफी सुविधा होगी और पठन-पठन का माहौल बेहतर होगा। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.