लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर, सेक्टर-आठ स्थित ईश्वरधाम मंदिर का 23वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर में सुबह से शाम तक पूजन, आरती, हवन के साथ ही संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ और भजनों की गंगा बही। शहर के प्रख्यात रामायणी तिवारी बन्धुओं द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया गया। शाम को भजनों की गंगा बही। जयनाथ झा के संचालन में भजनों की विशेष मणिमाला का आयोजन हुआ। शारदा पांडेय, गौरव पांडेय, पंकज गुप्ता, सुधा सिंह समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.