सिमडेगा, अप्रैल 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में 12 अप्रैल को उजला रविवार आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर सैकड़ों बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया। जिला मुख्यालय स्थित सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजाघर में सैकड़ों बच्चों को प्रथम परम प्रसाद दिया गया। मौके पर सफेद वस्त्रों में सजे बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मिक उल्लास साफ झलक रहा था। उनके साथ अभिभावकों और परिजनों की उपस्थिति ने इस पल को और भी भावुक और यादगार बना दिया। मौके पर विशेष मिस्सा पूजा विजी सह पल्ली पुरोहित फा इग्नासियुस टेटे की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। धर्मविधि में उनका सहयोग फा प्रदीप केरकेट्टा, फा नीलम राकेश मिंज, फा फेडरिक कुजूर, फा एडमोन बाड़ा सहित कई पुरोहितों ने किया। मौके पर फा इग्नासियुस टेटे ने अपने संदेश में कहा कि आज के समय में मनन चिंतन करने की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.