मेरठ, मार्च 6 -- थापर नगर स्थित श्री कृष्ण मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को मंदिर महोत्सव में आए संत, महंत और तपस्विनियों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं। महोत्सव में हरियाणा से आयी तपस्विनी अश्विनी मयंकराज ने प्रवचन करते हुए भक्ति का महत्व बताया कहा कि ईश्वर की भक्ति ही जीवन का अंतिम लक्ष्य है। भजन तेरे एहसान का बदला चुकाया जा नहीं सकता, लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा, जादूगर श्याम मेरा दिल लूट ले गया और तेरी कृपा में कमी नहीं है, मेरा भरोसा ही डगमगाए आदि भजनों का गुणगान किया। भजन सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। शाहाबाद मारकंडा से महंत मयंकराज बाबा, नागपुर से महंत न्यायमबास बाबा, वालगांव अमरावती से महंत सोनपेठकर बाबा, और जालिका देव महंत और तपस्विनी उपस्थित रहे। मयंकराज बाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.