मैनपुरी, जनवरी 1 -- आधी रात के बाद नए साल का आगाज हुआ तो मैनपुरी मुस्करा उठा। पहले रातभर और फिर नए साल की सुबह होते ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया जो गुरुवार को देर रात तक चलता रहा। लोगों ने दिनभर मस्ती की। धर्मस्थलों पर जाकर पूजा अर्चना करके सुख, शांति की कामना की गई। एक दूसरे को बधाई देते नजर आए लोग प्रेम, धैर्य और उन्नति की बातें करते दिखे। गुरुवार को 2026 का आगाज हुआ तो लोगों के चेहरों पर सुबह से ही मुस्कान नजर आने लगी। घरों में एक दूसरे को बधाइयां दी गई। छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। लोग नए कपड़े पहनकर पहले पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों में पहुंचे। यहां ईश्वर से सुख, संपत्ति, प्रेम, सद्भाव मांगा गया। शहर के चांदेश्वर मंदिर, शीतला देवी मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई ईश्वर का आशीर्वाद पाने के लिए आतुर नजर आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.