मेरठ, अप्रैल 20 -- आर्य समाज बुढ़ाना गेट मंदिर में रविवार को 95वां राष्ट्र रक्षा यज्ञ आचार्य राजवीर ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर संपन्न कराया। वक्ता डॉ. राजवीर सिंह ने ईश्वर के स्वरूप को लेकर कहा कि हम भ्रमित हैं कि ईश्वर है या नहीं। आज अगर प्रकृति का रूप व स्वरूप देखा जाए तो हर जगह ईश्वर के होने का पता चलता है। सुशील बंसल ने कहा कि ईश्वर का संबंध आत्मा और परमात्मा से है। आपका मन निर्मल है तो ईश्वर का दर्शन निश्चित होगा, आभास होगा। जिस दिन मन निर्मल होगा उस दिन ईश्वर की सत्ता को अवश्य महसूस करेंगे। इस दौरान अमित कांत, मनोज प्रजापति, संजय गुप्ता, विनय गर्ग, जयप्रकाश गुप्ता, सत्यपाल सिंह गहलोत, गीता बंसल, रेखा गुप्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती मनी, आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प यह भी पढ़ें- 'ढाई आखर प्रेम का' के पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.