सिमडेगा, अप्रैल 13 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जीईएल चर्च लम्बोई में सोमवार को कंडीदत ओनील हेरेन्ज, अनमोल बाडिंग एवं शशि डुंगडुंग का पादरी अभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा ने तीनों नव नियुक्त पादरियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें आधिकारिक रूप से पदभार सौंपा। उन्होंने कहा कि ईश्वर का प्रेम ही मानव जीवन का आधार है और हमें भी उसी प्रेम को अपनाकर एक-दूसरे की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने नव पादरियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज के मार्गदर्शक बनने की अपील की। मौके पर विशेष मिस्सा पूजा का संचालन बिशप मुरेल बिलुंग ने सहयोगी पुरोहितों के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडली ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। अतिथियों का पारंपरिक प्रोसेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.