ईश्वर एकेडमी स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
पीलीभीत, मई 14 -- पूरनपुर। असम हाईवे स्थित ईश्रर एकेडमी स्कूल का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल बना रहा। विद्यालय से कुल 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 12 बालक एवं 23 बालिकाएं शामिल थीं। सभी छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। विद्यालय की छात्रा शरनजीत कौर ने वाणिज्य संकाय में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जसमीत कौर ने वाणिज्य संकाय में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- ईश्वर एकेडमी स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.