पूर्णिया, मार्च 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पूर्णिया शाखा की ओर से शनिवार को राजस्थान सेवा समिति परिसर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे। आगे आगे सजे रथ और पीछे से भक्तों की कतार चल रही थी। इस शोभा यात्रा के माध्यम से भक्तगण राजस्थान सेवा समिति परिसर में लगने वाले सात दिवसीय द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला के बारे में भी लोगों को जानकारी दे रहे थे। शामिल भक्तगण हाथों से इस द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला में बड़ी संख्या में पहुंचने के लिए हैंडबील और पर्चा बांट रहे थे। इस दौरान प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पूर्णिया शाखा की संचालिका बी के मुकुट मणि के साथ शाखा की कई सदस्य के अलावे बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.