हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्योतिनगर व सिविल लाइंस केंद्र द्वारा महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। संचालिका ब्रह्मा कुमारी बहन रोशनी ने महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी। बताया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का संगठन माताओं द्वारा ही संचालित किया जाता है, यह महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है। कहा कि वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी स्वयं ब्रह्माकुमारी हैं। इस अवसर पर रिंकी,शांति बहन, अनामिका, शशिकिरण बहन, असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर बहन श्रुति गुप्ता, नमिता बहन, उमा पांडे सहित अनेक माताओं व बहनों ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.