अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़। रघुवीरपुरी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र पर होली के उपलक्ष्य में अलौकिक होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल, विशिष्ट अतिथि डॉ. गुलशन नेहरु रहे। केंद्र प्रभारी सुनीता ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली शब्द का आध्यात्मिक अर्थ तीन तरह से बताते हुए कहा कि होली- जो बीत गयी वह बीती करें, होली- मैं आत्मा शिव परमात्मा की होली, होली माना पवित्रता को जीवन मैं अपनाए। विषय विकारों को परमात्मा शिव की योगाग्नि में भस्म करें और ईश्वरीय ज्ञान रंगों की होली मनाएं। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों इशिका, खुशी, कायना, टीना, मीनाछी, प्रियांशी, रश्मि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ज्योति, गीतांजलि, रिया का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.