भभुआ, मार्च 15 -- पेज चार की खबर ईश्वरलोक सिंह अध्यक्ष व दुलारचंद राम उपाध्यक्ष चुने गए ज्ञान विज्ञान समिति बिहार कैमूर का राज्य सम्मेलन कैमूर में होगा ज्ञान विज्ञान का 12 वां जिला सम्मेलन जिला मुख्यालय में संपन्न हुआ भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ज्ञान विज्ञान का 12 वां जिला सम्मेलन रविवार को भभुआ ईश्वरलोक सिंह के मकान में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से डॉ. कमला सिंह,आनंद प्रसाद गुप्ता और बिरजू प्रसाद ने किया। समिति की जिला सचिव मीरा देवी ने विगत कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। राज्य से आए पर्यवेक्षक विनोद कुमार ने संगठन पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि कैमूर जिला का संगठन मजबूत है। इसके बैनर तले शिक्षा , स्वास्थ्य,महिला सशक्तिकरण आदि मुद्दों पर काम हुआ। बदलते समय के अनुस...