गया, जून 16 -- थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर नदी घाट से मंगलवार सुबह पुलिस ने एक लावारिस स्कूटी बरामद की। ग्रामीणों ने नदी घाट के किनारे संदिग्ध अवस्था में स्कूटी खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्कूटी को जब्त कर थाना ले आईं। जांच के दौरान स्कूटी की डिक्की से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें वाहन से संबंधित दस्तावेज मिले। ऑनर बुक के अनुसार स्कूटी के मालिक का नाम स्वरूप हलदर तथा पता शरत बस रोड, कोलकाता दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन को थाने में सुरक्षित रखा गया है और उसके स्वामी से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...