वाराणसी, जून 14 -- वाराणसी। ईश्वरगंगी निवासी ललित कुमार वर्मा के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने चार दिन में 3.86 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने जैतपुरा थाने में केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा में उनका बचत खाता है। बिना ओटीपी के उनके खाते से आठ जून को 95 हजार, नौ जून को 95 हजार, 10 जून को 96 हजार और 11 जून को एक लाख रुपये यूपीआई के जरिए उड़ा दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...