बरेली, मई 2 -- इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में एनसीसी समूह द्वारा तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। एनसीसी के सी सर्टिफिकेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे करियर के लिए उपयोगी बताया। कुलसचिव संतोष कुमार ने कहा कि छात्र अपनी यात्रा का आनंद लें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। समारोह में लेमन एंड स्पून रेस, साड़ी ड्रेपिंग और रैंप वॉक जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी हुईं। ईशु कुमार मिस्टर फेयरवेल, गरिमा शर्मा मिस फेयरवेल चुनी गई। बेस्ट अटायर दीपिका मंडोला, बेस्ट स्माइल खुशी तिवारी, मोस्ट कांफिडेंट का अवार्ड अतुल यादव, श्रेया को मिला। यह भी पढ़ें- छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित प्रो. राजेश शर्मा, डीएसडब्लू डॉ. लोवी सिंह समेत अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.