सहारनपुर, दिसम्बर 20 -- ईसाई समाज की ओर से क्रिसमस का पावन पर्व इस वर्ष भी महानगर में बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महानगर के सभी चर्चों में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा जनमंच से प्रारंभ होकर घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए सेंट मैरी एकेडमी पहुंची। यात्रा में ट्रालियों पर बच्चों को विभिन्न प्रतीकों के रूप में सजाया गया, जिन्होंने प्रभु के जन्म की झांकी प्रस्तुत की। श्रद्धालु हाथों में क्रूस धारण कर, डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर झूमते-गाते आगे बढ़ते नजर आए। शोभायात्रा के समापन पर सेंट मैरी एकेडमी परिसर में क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहां सर्वधर्म गुरुओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न चर्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.