गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में प्रथम विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप-2026 विजेता छात्रा ईशिका गुच्छैत को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा ईशिका ने योग आचार्या नीलम रावत के मार्गदर्शन में आर्टिस्टिक पेयर्स और रिदमिक पेयर्स स्पर्धाओं में दो स्वर्ण और एथलेटिक ग्रुप योगासन स्पर्धा में एक रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश राघव, संस्थापक सदस्य जैनपाल जैन और प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने ईशिका की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसे और उसके अभिभावकों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...