धनबाद, मई 8 -- धनबाद। मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा की नई अध्यक्ष ईशा अग्रवाल बनीं, जबकि सचिव पूजा केजरीवाल चुनी गईं। अध्यक्ष व सचिव सहित कार्यकारिणी ने गुरुवार को शपथ ग्रहण किया। पुराना बाजार स्थित मंच भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी कुंभनाथ सिंह उपस्थित रहे। समारोह में शाखा की नई अध्यक्ष ईशा अग्रवाल, सचिव पूजा केजरीवाल एवं उनकी टीम को विधिवत शपथ दिलाई गई। पूर्व अध्यक्ष सुनीता जिंदल ने नई टीम को शपथ दिलाते हुए संगठन की गरिमा, सेवा भावना व सामाजिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प दिलाया। मौके पर मुख्य अतिथि कुंभनाथ सिंह ने कहा कि युवा मंच समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण व सामाजिक एकता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी सम्मेलन की अनुशासन समिति गठित

हिंदी हिन्...