प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। विश्व योग दिवस के तहत ईशा फाउंडेशन की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में योग फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया। इसके तहत 350 लोगों ने योग का अभ्यास किया।योग प्रशिक्षिकों ने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास को बढ़ावा मिलता है। साधकों को योग के महत्व की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...