ईशा ग्रामोत्सव में यूपी, हरियाणा समेत 10 राज्यों के गांव भाग लेंगे
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नई दिल्ली। सद्गुरु द्वारा स्थापित ईशा आउटरीच का ग्रामीण खेल महोत्सव ईशा ग्रामोत्सव-2026 अब उत्तर भारत के गांवों में भी आयोजित होगा। 18वें संस्करण में पहली बार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के गांव भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। इनके अलावा ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की टीमें भी इसमें भाग लेंगी। 80,000 से अधिक खिलाड़ी एक करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस बार 10 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के करीब 40 हजार गांवों से 80 हजार से अधिक खिलाड़ी 7,000 टीमों के माध्यम से प्रतियोगिता में उतरेंगे। इनमें लगभग 15 हजार महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगी। ग्रैंड फिनाले की विजेता वॉलीबॉल और थ्रोबॉल टीमों को पांच-पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.