नई दिल्ली, मार्च 3 -- एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भारत लौट आई हैं। वह मिडिल ईस्ट में बढ़ते झगड़ों के बीच अबू धाबी में फंस गई थीं। वापस आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और बताया कि वहां उन्होंने क्या देखा और क्या सुना। आइए आपको बताते हैं कि अबू धाबी में वो कैसे फंसी और भारत कैसे वापस आईं।एयरपोर्ट पर क्या हुआ? ईशा ने लिखा, '28 फरवरी के दिन मैं अबू धाबी के एयरपोर्ट पर थी। दोपहर के 1 बजे रहे थे और एयरपोर्ट बंद हो गया था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। बस चारों ओर अफरा-तफरी मची हुई थी। फिर मिसाइल हमले की खबरें आने लगीं और किसी को नहीं पता था कि अगले मिनट हमारे साथ क्या होगा। अजनबी एक-दूसरे को दिलासा दे रहे थे, सभी अपने परिवार को फोन कर रहे थे।' यह भी पढ़ें- फरहाना भट्ट ने अयातुल्ला अली खामेनेई को बताया मसीहा, भड़के हिना खान के पति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.