नई दिल्ली, अगस्त 10 -- हेयर फॉल से ज्यादातर लोग परेशान हैं। अपने सिर के बचे-खुचे बालों को बचाने के लिए लोग लाखों जतन करते हैं। केमिकल वाले प्रोडक्ट्स, घरेलू नुस्खे और क्या-क्या ट्राई नहीं करते। लेकिन कई बार आपकी छोटी गलती भी बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। पॉडकास्ट में पहुंचे नीता अंबानी, ईशा अंबानी जैसे सेलिब्रेटीज के हेयर बनाने वाले हेयर स्टाइलिस्ट यियानी त्सापाटोरी ने बताया कि हेयर वॉश के समय की गई छोटी सी गलती बालों को डैमेज करती है और बालों का झड़ना बढ़ा सकती है।बालों को गर्म पानी से धोने की गलती बिल्कुल ना करें हॉट वाटर शॉवर तो कई सारे लोगों की पसंद होती है। ये ना केवल शरीर की थकान दूर करता है बल्कि माइंड को भी रिलैक्स करता है। लेकिन ये हॉट वाटर शॉवर आपके बालों को डैमेज कर देता है। हेयर स्टाइलिस्ट बताते हैं कि भूलकर भी बालों को गर्म...