नई दिल्ली, मई 3 -- अंबानी फैमिली बखूबी जानती है विदेशी धरती पर कैसे भारतीय सभ्यता और संस्कृति को प्रैजेंट करना है। हाल ही में वॉग के प्री मेट पार्टी को अटेंड करने पहुंची ईशा अंबानी का लुक सुर्खियां बना हुआ है। मल्टीकलर और डिजाइन की दिख रही ड्रेस में ईशा अंबानी जितनी स्टनिंग दिख रही हैं। उतनी ही खूबसूरत इस ड्रेस की कहानी है। जिसे देश के पूरे 26 अलग-अलग हिस्सों को इकट्ठा कर तैयार किया गया है। इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने स्वदेश लेबल के साथ मिलकर डिजाइन किया है।ईशा अंबानी का खूबसूरत लुक वॉग मैगजीन के प्री मेट पार्टी में पहुंची ईशा अंबानी का लुक गॉर्जियस दिख रहा था। ऑफ शोल्डर मल्टीकलर ड्रेस जिसकी कॉर्सेट डिजाइन और बैक स्लिट स्लिम फिट स्कर्ट अमेजिंग लुक क्रिएट कर रही थी। वहीं ड्रेस का कॉन्सेप्ट बैंडेज डिजाइन इसे खास बना रहा। वहीं बात करें मेक...