कुशीनगर, मई 14 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के ग्राम सभा सिंगहा निवासी ईशान शाही ने नालंदा विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पद का कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त की, जबकि परास्नातक की पढ़ाई जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बॉम्बे से राजनीति शास्त्र विषय में शोध कार्य पूर्ण किया। ईशान शाही स्वर्गीय रुद्र केशव शाही के पौत्र हैं। उनके चाचा श्रीहरि प्रताप शाही आईएएस अधिकारी हैं, जबकि राधे गोविंद शाही एसडीडीएस कॉलेज रामकोला के प्रबंधक हैं। ईशान की सफलता पर राघवेंद्र प्रताप शाही, अरुण कुमार शाही, महेंद्र त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, दीनानाथ शाही, अखिलेश शाही, तन्नू शाही और...