ईशान को कप्तान और कुनैन को टीम में शामिल करें : रहमान
धनबाद, सितम्बर 13 -- धनबाद। धनबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एसए रहमान ने एक प्रेस वार्ता में झारखंड के कप्तान ईशान किशन की नेतृत्व क्षमता और युवा ऑलराउंडर कुनैन कुरैशी के दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ईशान लगातार अपने को साबित कर रहे हैं, उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिलनी चाहिए। साथ ही धनबाद के क्रिकेटर कुनैन को भी टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए। रहमान ने कहा कि अंडर-23 मुकाबलों में 470 से अधिक रन और 27 विकेट लेने वाले कुनैन कुरैशी ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत कभी जाया नहीं जाती। शुरुआती 15 सदस्यीय चयन सूची में न होने के बावजूद, कप्तान ईशान किशन द्वारा कुनैन पर भरोसा जताकर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देना एक बेहतरीन नेतृत्व का उदाहरण है।सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.