मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन के दादा डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का तीन अप्रैल को निधन हो गया। डॉ. सिंह सकरा प्रखंड के मंसूरपुर गांव के मूल निवासी थे। ईशान के चाचा अशोक ने बताया कि 14 अप्रैल को श्राद्धकर्म होगा। श्राद्धकर्म में ईशान किशन भी शामिल होंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने शनिवार को मंसूरपुर गांव पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...